मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को मंडला जिले के निवास में विरोध का सामना करना पड़ा. दरअसल निवास को जिला बनाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष है. इसी के चलते क्षेत्र की जनता ने सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उनके रथ को रोक दिया. इस बीच सीएम इतने मजबूर हो गए कि उन्हें रथ से उतरना पड़ा. जब सीएम ने आश्वासन दिया कि मांग जल्द ही पूरी की जाएगी, तब जाकर लोग शांत हुए और रथ आगे बढ़ सका.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2x3sJex
No comments:
Post a Comment